अमृतसर | हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से विक्की कुमार को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री पंडित महेंद्र पाल भार्गव ने कहा कि यह नियुक्तियां हिन्दू युवा वाहिनी की पंजाब प्रदेश कमेटी की ओर से की गई है। वहीं, पंजाब अध्यक्ष विपन नैय्यर और संयोजन महंत जसविंदर ने कहा कि इसके अलावा जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में पवन देव सिंह को पंजाब प्रदेश मंत्री, रोहित उप्पल को गुरदासपुर का जिला अध्यक्ष और रघुबीर सिंह को दीनानगर का अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र भी बांटे गए।


