पोस्टमार्टम में खुलासा, युवक की गला दबाकर हत्या:शाजापुर में दो दिन पहले पुलिया के पास मिला था शव; शरीर पर चोट के निशान

शाजापुर में रागवेल की पुलिया के नीचे मिले शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हो गई। बामनियाखेड़ी निवासी राजेश मालवीय की मौत का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई थी। लालघाटी थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अवैध संबंधों के चलते वारदात की आशंका है। मृतक के शरीर पर 10 से अधिक चोटों के निशान राजेश मालवीय का शव बुधवार को शाजापुर-दुपाड़ा मार्ग पर ग्राम राघवेल के पास लखुंदर नदी की पुरानी पुलिया के नीचे खून से लथपथ मिला था। मृतक के शरीर पर 10 से अधिक चोटों के निशान थे। शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। हालांकि, मौके की स्थिति, शरीर पर गंभीर चोटों और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या है। शव को घटनास्थल पर लाकर फेंका गया था। एंटीमॉर्टम चोटों के आधार पर हत्या मामला दर्ज लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना बताया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मृतक के शरीर पर मिली सभी चोटें एंटीमॉर्टम हैं, जो किसी कठोर, नुकीली या कुंद वस्तु से लगी हैं। इसी आधार पर गुरुवार रात हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सादी मिट्टी, खून लगी मिट्टी, मृतक की मोटरसाइकिल, खून लगे कपड़ों के स्वाब और देशी शराब के क्वार्टर जब्त किए हैं। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। ये खबर भी पढ़े… शाजापुर में पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस ने साइबर और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया शाजापुर-दुपाड़ा मार्ग पर आज बुधवार को रागवेल की पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान बामनिया खेड़ी निवासी राजेश मालवीय के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *