एग्रो स्टेक फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू:31 मार्च तक चलेगा अभियान, सरकारी योजनाओं को मिलेगा फायदा

डूंगरपुर में किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत कृषि विभाग द्वारा एग्रो स्टेक फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को थाणा और बिलड़ी पंचायतों में लगे शिविरों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शिविरों में स्थापित विभिन्न काउंटरों पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को सभी संसाधनों को अपडेट रखने और बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अपडेशन प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस अभियान के तहत प्रत्येक किसान को 11 अंकों की एक विशिष्ट फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाना है। रजिस्ट्रेशन के बाद किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ अपनी पात्रता के अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने और ई-केवाईसी पूरा करने की अपील की है। यह पहल किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और कृषि सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *