छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू अलर्ट:30 दिन के लिए मटन-चिकन दुकानें सील, 10 वार्ड संक्रमित

छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। शहर की दो चिकन दुकानों पर बिल्लियों के सैंपल H5N1 पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। संक्रमित क्षेत्रों में 30 दिनों के लिए सभी मटन और चिकन दुकानों को सील कर दिया गया है। दरअसल, शहर के विक्की चिकन शॉप और नॉवेल्टी चिकन शॉप में बिल्लियों के सैंपल में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है, इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन दुकानों और आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। नगर निगम के वार्ड नंबर 6, 7, 8, 28, 29, 30, 31, 41 और 45 को संक्रमित घोषित किया गया है। पूरे नगर निगम क्षेत्र और ग्राम पंचायत लिंगा को निगरानी क्षेत्र में रखा गया है। प्रशासन ने उठाए ये कदम: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में चिकन दुकान मालिकों और पशुपालकों के परिवारों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे चिकन और अंडों का सेवन न करें और अपने पालतू जानवरों को कच्चा मांस न खिलाएं। साथ ही, बीमार या मृत पक्षियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी रख रहा है। नागरिकों से भी सतर्क रहने और दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *