हिमाचल के श्रद्धालुओं की बस यूपी में पलटी:15 घायल, एक गंभीर, काशी दर्शन के लिए जा रहे थे, सुल्तानपुर में हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं की एक बस आज उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के गोसाइगंज में टूरिस्ट बस बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर के पास पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों को चोटें आई है। सूचना के अनुसार, बस में कुल 22 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल महिला सुल्तानपुर रेफर सुषमा भारद्वाज नामक महिला की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे घायलों को हल्की चोटें आई है। सुषमा भारद्वाज को जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। सभी श्रद्धालु शिमला जिला के अलग अलग क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *