शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत फूड सेफ्टी टीम की ओर से काजीपुरा स्थित साईं बाबा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बिना लाइसेंस संचालित फैक्ट्री पर टीम ने सीज कर खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए हैं। सैंपल की जांच के बाद फूड सेफ्टी टीम के ओर से नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी टीम के अधिकारी दीपक कुमार ने बताया विभाग की ओर से शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत काजीपुरा बोराज में एक फैक्ट्री के लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायत मिलने पर टीम साईं बाबा फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री दबिश दी गई। फैक्ट्री मालिक नरेश आडवाणी है। अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री का निरीक्षण करने पर फैक्ट्री मालिक के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला है। निरीक्षण करने पर फैक्ट्री में मैंगो, जूस, चुरण सहित अन्य सामग्री तैयार की जा रही थी। जिस पर कोई प्रॉपर लेबल नहीं लगा हुआ था। अन हाइजीनिक तरीके से रखा हुआ था। जगह-जगह गंदगी हो रखी थी। सैंपल लेकर अग्रिम आदेश तक फैक्ट्री को बंद रखा है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों की सामग्री फैक्ट्री में तैयार की जा रही थी। जो की बहुत अनहाइजीनिक कंडीशन में तैयार हो रहे थे। फैक्ट्री मालिक को नोटिस दिया जाएगा। लाइसेंस मिलने के बाद ही फैक्ट्री को वापस ओपन किया जाएगा।


