एक गांव के मकान में चोर चोरी करने घुसे इस दौरान एक वृद्ध महिला के गहनों पर चोरों की नियत खराब हो गई, उन्होंने पलंग पर लेटी बुजुर्ग महिला का पलंग सहित अपहरण कर लिया,इसी बीच परिवार और पड़ोस के लोगों को दादी के घर से गायब होने का पता लगा हल्ला मचाने ओर तलाशने के बाद घर से कुछ दूर खेत में बुजुर्ग महिला मिल गई, इस दौरान बुजुर्ग महिला के शरीर पर पहने चांदी के करीब डेढ़ किलो वजनी गहने भी सुरक्षित मिले और वारदात में बुजुर्ग महिला को भी कोई चोटनहीं आई है । मामला फुलिया कला क्षेत्र के कोठियां का है, बधुवार रात में अज्ञात चोरों ने पूर्व सरपंच की सास मागी देवी माली उर्फ छोटी देवी माली के साथ अपहरण जैसी गंभीर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और साहस के कारण वृद्धा सुरक्षित मिल गईं, जिससे गांववासियों ने राहत की सांस ली। देर रात चोरों ने घर में घुसकर मांगी देवी के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें उठाकर घर के नजदीक खेतों की ओर ले गए। इसी दौरान पुत्रवधू की नींद खुल गई।जब उन्होंने दादी-सास को संभालना चाहा तो वे मौके पर नहीं मिलीं।उन्होंने तुरंत परिजनों को जगाया और बाहर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था।इसके बाद वे छत पर चढ़कर चिल्लाईं,जिससे ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के आने पर घर का मेन गेट खोला गया और परिजनों ने बताया कि दादी घर पर नहीं हैं और किसी ने उन्हें उठा लिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से खोजबीन शुरू की।लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद नजदीक के खेत मे गेहूं की फसल में पड़ी हुई अवस्था में मांगी देवी मिलीं। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह बंद था, जिससे वे आवाज भी नहीं निकाल पा रही थीं। राहत की बात यह रही कि उन्होंने करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर पहन रखे थे, जो पूरी तरह सुरक्षित मिले और उन्हें कोई शारीरिक नुकसान भी नहीं हुआ। महिला के बेटे सुरेश माली ने फूलियाकलां थाने में चोरी और अपहरण की रिपोर्ट दी है। ग्रामीणो ने बताया कि गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और जितनी भी रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, उन्हें शीघ्र चालू किया जाए, ताकि रात्रि में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


