नर्मदापुरम में उधारी के रुपए वसूलने दोस्त का अपहरण:बहन के घर से जबरन कार में बैठाकर ले गए भोपाल; पिता के इलाज के लिए लिया था कर्ज

आनंदनगर क्षेत्र में होटल बुड्स इन के सामने से भोपाल निवासी एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। उधारी के रुपए वसूलने के लिए युवक के ही दोस्तों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर भोपाल ले गए। घटना 3 फरवरी की रात की है। पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे दो युवक और एक महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। भोपाल का रहने वाला है फरियादी पुलिस के अनुसार फरियादी संक्षिप्त दुबे निवासी स्प्रिंग बेल कॉलोनी, कटारा हिल्स भोपाल का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। संक्षिप्त दुबे ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले उसके पिता राजेंद्र दुबे के इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत पड़ी थी। इलाज के लिए लिया था तीन लाख का कर्ज फरियादी ने अपने दोस्तों राकेश दुबे और निलेश सूर्यवंशी से करीब तीन लाख रुपए उधार लिए थे। इलाज के बाद आरोपी लगातार उससे रकम वापस करने का दबाव बना रहे थे। पिछले चार-पांच दिनों से संक्षिप्त दुबे अपनी बहन मधु उपाध्याय के घर नर्मदापुरम के आनंदनगर क्षेत्र में होटल बुड्स इन के सामने रह रहा था। आरोपी यह जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे। घर में घुसकर की मारपीट 3 फरवरी की रात राकेश सिंह राजपूत, निलेश सूर्यवंशी और उनकी महिला मित्र रश्मि सूर्यवंशी फरियादी की बहन के घर पहुंचे। तीनों ने पहले उधारी के रुपए मांगे और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने संक्षिप्त दुबे के साथ मारपीट की। जबरन कार में बैठाकर ले गए भोपाल मारपीट के बाद तीनों आरोपियों ने संक्षिप्त दुबे को जबरन एक कार में बैठाया और उसे अपने साथ भोपाल ले गए। युवक की मर्जी के खिलाफ उसे ले जाया गया, जिससे मामला अपहरण का बन गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने इसे गंभीर मानते हुए अपहरण का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने शुरू की जांच एसआई हेमंत निशोद ने बताया कि उधारी की रकम को लेकर युवक को जबरन भोपाल ले जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दो युवक और एक महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अपहरण के दौरान और कौन-कौन लोग शामिल थे, युवक को किस वाहन से ले जाया गया और भोपाल में उसके साथ क्या हुआ। आरोपियों की तलाश और पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *