ग्वालियर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड:रात का पारा गिरा, सुबह खिली धूप से मिली राहत

ग्वालियर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बीती रात सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई, वहीं शुक्रवार सुबह अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। कई दिनों बाद लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान पर बना चक्रवाती घेरा कमजोर पड़ने से मौसम में अचानक परिवर्तन आया है। हवा का रुख उत्तर दिशा की ओर होने से रात की ठंडक बढ़ गई है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ा शुक्रवार सुबह अच्छी धूप खिली और लोग घरों से बाहर निकले। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जब दोपहर में लोग स्वेटर उतारते हुए भी दिखे थे। हालांकि, शाम ढलते ही ठंड का असर फिर बढ़ जाता है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जहां दिन का तापमान बढ़ रहा है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती घेरे के कमजोर पड़ने से उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं रात को और अधिक ठंडा बना रही हैं। यदि सर्द हवाएं इसी तरह चलती रहीं, तो ठंड और बढ़ सकती है और सुबह की राहत भी ठंडक में बदल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *