कार की टक्कर से उछली छात्रा, फिर घिसटी:छिंदवाड़ा में एग्जाम देकर लौट रही थी; सड़क पार करते समय चपेट में आई

छिंदवाड़ा के झिरपा में स्कूल से घर लौट रही 9वीं की एक छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्रा हवा में उछलकर दूर गिर पड़ी। फिर करीब 5 फीट तक घिसटते हुए बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे डायल 100 वाहन से नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सोमवार दोपहर की है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। माहुलझिर थाने के हेड कॉन्स्टेबल नरेश ने बताया कि ग्राम सावरवानी की रहने वाली छात्रा मीनाक्षी पिता संतोष आम्रवंशी (15) सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एग्जाम देकर लौट रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद ग्रामीण और स्कूली छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस डायल 100 वाहन से छात्रा को उपचार के लिए पास स्थित नर्मदापुरम जिले के पिपरिया अस्पताल लेकर गई। यहां करीब एक घंटे बाद छात्रा को होश आया। उसे सिर में चोट आई है। टक्कर मारकर भागा कार चालक
हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। माहुलझिर पुलिस ने थाने के सामने बैरिकेड लगाकर कार को रोका। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि कार में मोहन नगर के रहने वाले आशुतोष काले, वंश मुरदवानी, मोहित बाजधानी, मोहित आहूजा और मयूर पवार सवार थे। कार आशुतोष चला रहा था। घटना के बाद आरोपियों ने बच्ची के पिता से इलाज करवाने की बात पर समझौता कर लिया है। मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया। बच्ची के पिता सतीश आम्रवंशी ने बताया कि घटना के एक घंटे के बाद उसे होश आया था, शरीर में दर्द बना हुआ है। टीआई रविंद्र पवार ने बताया कि हादसे में घायल बच्ची की एमएलसी करवाई है। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत:जबलपुर में टायर फटा, सड़क की दूसरी साइड घुसा ट्रक कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे हैदराबाद के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबलपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनकी ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसी ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गई। इसमें 9 लोग सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *