सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार रात को चोरों का आतंक देखने को मिला। यहां चोरों ने दो अलग-अलग जगह पर दो चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित आशीर्वाद मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान हाथ साफ कर लिये। चोर यहां से जेवरातों से भरा बैग चुरा कर ले गए। चोरों ने यहां से करीब 25 ग्राम सोना चुरा लिया। इसी तरह पुराने शहर के मुख्य बाजार में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर यहां से करीब तीस हजार रुपए का सामान चुराकर ले गए। मैरिज गार्डन में 25 ग्राम सोने के जेवरात चुराए
हाउसिंग बोर्ड निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी। इसी दौरान करीब 8.30 बजे गार्डन में बारात आई, तभी बैग की चैन खोलकर चोर जेवरात का बैग लेकर फरार हो गया। इस चोर 25 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। शर्मा ने बताया की घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तीन संदिग्ध गार्डन में दिखाई दे रहे हैं। शर्मा ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है। दुकान का तोड़कर 30 हजार का सामान चुराया
इसी तरह पुराने शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान को निशाना बनाया। दुकान मालिक गजेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह सात दुकान पर आए तो ताला टूटा हुआ था। वहीं दुकान के अंदर सामान फैला हुआ था। यहां चोर ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और करीब तीस हजार रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए। चोर दुकान से स्पीकर, लीड, ईयर फोन चुराकर ले गए। उल्लेखनीय हैं कि एक रात में कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती दिखती है। आपको बता दें कि सवाई माधोपुर जिले में लगातार हो रही लूट-पाट और चोरी की वारदातों से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।


