पन्ना टाइगर रिजर्व का शिव मंदिर खुला:यहां 24 घंटे बहती है जलधारा; सिर्फ चार पहिया वाहनों को जाने की अनुमति

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता रेंज में स्थित झलारिया महादेव मंदिर मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खुला है। यह विशेष शिव मंदिर वर्ष में केवल एक दिन दर्शन के लिए खुलता है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां 24 घंटे जलधारा प्रवाहित होती है, जो निरंतर शिवलिंग का जलाभिषेक करती रहती है। आश्चर्यजनक रूप से, पहाड़ी के ऊपर कोई जल स्रोत नहीं होने के बावजूद विशाल चट्टान से लगातार जल निकलता है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर में बसंत पंचमी पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है। कथा समापन पर पीटीआर प्रबंधन श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति देता है। टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित होने के कारण वर्ष भर यहां आने-जाने पर प्रतिबंध रहता है। सिर्फ कार चालक ही जाएंगे क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार, श्रद्धालुओं को हिनौता गेट से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश की अनुमति है और शाम 5 बजे तक वापस लौटना अनिवार्य है। सुरक्षा कारणों से केवल 170 सेमी से अधिक ऊंचाई के चार पहिया वाहनों को ही अनुमति दी गई है। मार्ग पर वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं और बीच में कहीं भी वाहन रोकने की अनुमति नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *