आदित्यपुर में बाबू दास पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:कुख्यात संतोष थापा के रिश्तेदार अज्जू थापा और आनंद दुबे से देसी पिस्तौल बरामद

सरायकेला जिले की आदित्यपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू दास पर फायरिंग मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 फरवरी की रात को हुई इस घटना में अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा और आनंद दुबे ने सांपड़ा स्थित एक देसी ढाबे में घुसकर बाबू दास पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को बताया कि एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। हमले में बाबू दास को 7 गोलियां लगी थीं, जिनका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से फरार हो गए थे, लेकिन चीलगू के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस की सख्त घेराबंदी के कारण वे बचकर नहीं भाग पाए। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अज्जू थापा, कुख्यात अपराधी संतोष थापा का रिश्तेदार है। पुलिस अभी भी इस मामले में संतोष थापा और देवशीष दास की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से फरार हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अन्य शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *