उदयपुर में 27 सीआई के ट्रांसफर:एसपी योगेश गोयल ने जारी किए आदेश, पूरणसिंह को प्रतापनगर, भरत योगी को सुखेर में लगाया

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने गुरुवार देर रात 27 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले किए हैं। बड़गांव थाने के सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित को प्रतापनगर थाने में और प्रतापनगर सीआई राजेन्द्रसिंह चारण को ​गोवर्धन​ विलास थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। हिरणमगरी सीआई भरत योगी को अब सुखेर थाने में और सुखेर से रविन्द्र सिंह चारण को हिरणमगरी भेजा है। अंबामाता थाना सीआई मुकेश सोनी को डबोक भेजा है जबकि डबोक सीआई हुकमसिंह को कानोड़ लगाया है। वहीं, खेरवाड़ा सीआई दलपसिंह को अंबामाता थाने ​की जिम्मेदारी दी है। जानकारी अनुसार 5 थानाधिकारियों को शहर से शहर के थानों में, 1 को शहर से ग्रामीण में, 2 को ग्रामीण से ग्रामीण थानों में लगाया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 5 को शहर व 11 को ग्रामीण, 2 को पुलिस लाइन से थाने में और एक को लाइन में भेजा है। ग्रामीण थानों से सीआई का ट्रांसफर कर शहर के थानों में नहीं लगाया है। यह इस साल के पहले ट्रांसफर हैं। किस थाने में किसे सौंपी जिम्मेदारी सीआई पूनाराम को वल्लभनगर, कर्मवीर सिंह को घंटाघर, किताब देवी को बड़गांव, गजवीर सिंह सवीना, गोपाल नाथ को नाई, अनिता वर्मा को महिला थाना, तेजु सिंह को कुराबड़, कानाराम को सायरा, राजेश कुमार को कोटड़ा, भागीरथ बुंदेला को पानरवा, निर्मल कुमार को मांडवा, हेमंत अहारी को ऋषभदेव, सुरेश विश्नोई खेरोदा, मुकेश कुमार को भींडर, सुरेन्द्र सिंह को घासा, टीना सोलंकी को यातायात, राजूदेवी को हाथीपोल थाने में लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *