छतरपुर में रात का पारा 8.2 डिग्री:धूप निकलने से ठंड में राहत, 7 फरवरी से हल्की बारिश की संभावना

छतरपुर में गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान शुक्रवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री था, जो शुक्रवार को 0.4 डिग्री बढ़ गया, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप भी खिलकर निकली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार सुबह आद्रता 93 प्रतिशत और विजिबिलिटी 2000 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 7 फरवरी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह स्थिति बनेगी। इसके चलते दिल्ली और पंजाब क्षेत्र में 7 और 8 फरवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने और ठंड कम होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *