शाजापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, बुजुर्ग गंभीर घायल:मोहन बड़ोदिया सीएचसी में उपचार जारी, हालत स्थिर

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। यह दुर्घटना ग्राम नागझिरी जोड़ के समीप हुई। हादसे में ग्राम चौसला निवासी 80 वर्षीय बाबूसिंह पिता मोतीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत मोहन बड़ोदिया सीएचसी लेकर आए। बाबूसिंह का उपचार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग बाबूसिंह को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। दुर्घटना के समय बाइक उनके बेटे कमल चला रहे थे, जिन्हें भी मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल बाबूसिंह ने बताया कि अचानक उनकी बाइक के सामने एक भैंस आ गई थी। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *