फैक्ट्री में मशीन की चपेट से महिला की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, पैर कटकर हो गया था अलग

हनुमानगढ़ टाउन में एक फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना 4 जनवरी को 10 एचएमएच स्थित गणपति इंडस्ट्रीज में हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय कोमल रानी के रूप में हुई है, जो शेरेकां गांव की निवासी थी। पुलिस के अनुसार कोमल रानी सुबह करीब 9:30 बजे फैक्ट्री में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बरमा मशीन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसका पैर कटकर अलग हो गया। फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत कोमल को टाउन स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति सुखदेव चंद ने टाउन थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा एएसआई उम्मेदराम को सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *