बैतूल में किसान की करंट लगने से मौत:खेत में पानी देने गया था, कटे तार की चपेट में आया

बैतूल के आमढाना चुना लोमा गांव में खेत में पानी देने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की खेड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत हुई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय चिरौंजी पिता रामलाल मस्कोले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसान चिरौंजी अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत जाकर देखा, जहां वह गेहूं के खेत में मृत अवस्था में पाए गए। मोटर के तार की चपेट में आया बताया जा रहा है कि किसान के खेत में बिजली के पोल से मोटर तक तार ले जाया गया था। बांस के सहारे स्टार्टर तक ले जाई गई इसी बिजली लाइन का तार कटा हुआ था। इसी कटे हुए तार के संपर्क में आने से किसान करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर खेड़ी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसआई राकेश सरेआम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसान मौके पर बिजली के तार में उलझा हुआ मिला था। मृतक किसान के दो बेटे हैं, जो बैतूल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *