सिंगरौली में चितरंगी कन्या स्कूल मार्ग से हटा अतिक्रमण:बाजार में सड़क चौड़ी, छात्रों-नागरिकों को राहत; तहसीलदार बोले-अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं

सिंगरौली जिले के चितरंगी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटा दिया गया है। तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण हटने के बाद चितरंगी बाजार की मुख्य सड़क पर यातायात सुचारू हो गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है। बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर स्थानीय व्यापारियों ने अस्थायी दुकानें, ठेले और शेड लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। इस कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। सुबह-शाम स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में विशेष परेशानी होती थी। तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा सुनिश्चित की विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की थी। भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों के एक साथ गुजरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की। कार्रवाई से पूर्व प्रशासनिक टीम ने व्यापारियों को अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के लिए समझाया था। इसके बाद नियमानुसार अवैध निर्माण, ठेले और शेड हटाए गए। तहसीलदार बोले- अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें अब रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *