फाजिल्का में पत्थरों से भरी ट्राली पलटी:मजदूर की दबकर मौत, दो बच्चों का था पिता, परिवार ने की आर्थिक मदद की मांग

फाजिल्का जिले में हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बता दे कि मजदूर काम कर रहा था कि अचानक वहां पहुंची पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली एक साइड से पलट गई । इस दौरान पत्थरों के नीचे आने से मजदूर घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।फिलहाल परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है ।जानकारी देते हुए मलकीत सिंह और मेहर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा रूढ़ सिंह (34 वर्षीय) सरहदी इलाके में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था । पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी जहां पर काम चल रहा था । वह मजदूरी कर रहा था कि अचानक पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली एक तरफ से पलट गई और सारे पत्थर उसके ऊपर गिर गए । हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया ।
डॉक्टरो ने किया मृत घोषित जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृतक घोषित दिया । पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि मृतक रूढ़ सिंह पीछे दो बच्चे और पत्नी हैं । बच्चे पढ़ाई करते है तो पत्नी भी बीमार रहती है । ऐसे में उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है ।वहीं उन्होंने कहा कि ठेकेदार से भी वह अपील करते हैं कि गरीब परिवार है और उसकी आर्थिक मदद की जाए । उधर थाना खुईखेड़ा पुलिस के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि पारिवारिक सदस्य द्वारा जिस प्रकार के बयान लिखवाए जाएंगे । उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *