बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए 2 नाबालिग की हादसे में मौत:कांकेर में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 4 दोस्त गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा जन्मदिन मनाने निकले दोस्तों के समूह के साथ हुआ। घटना कांकेर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, वेदांत का जन्मदिन था। शुक्रवार सुबह 6 नालाबिग दोस्त कार से माकड़ी होटल पंजाबी ढाबा में सेलिब्रेशन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवराज और वेदांत ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य चार घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *