सिरोही में ट्रॉले की टक्कर से कार में लगी आग:गाड़ी जलकर हुई खाक, 1100 KV के बिजली पोल टूटे

सिरोही जिले में कांडला राजमार्ग पर एक बेकाबू ट्रॉले ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और गाड़ी जलकर खाक हो गई।
गनीमत रही कि कार में सवार बच्चे समय पर सुरक्षित बाहर निकल गए। इस हादसे में 1100 केवी के बिजली के खंभे और तार भी टूट गए। यह घटना कोतवाली थाना इलाके के सेंट पॉल स्कूल तिराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, चावल से भरा एक ट्रॉला सिरोही से अनादरा, गुजरात की ओर जा रहा था। तिराहे पर पहुंचते ही ट्रॉले ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी और उसे दूर तक घसीटता ले गया।
टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में स्कूल के बच्चे सवार थे, जो तुरंत नीचे उतर गए। बच्चों के उतरते ही कार में अचानक तेजी से आग लग गई। हादसे के बाद ट्रॉला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रॉले ने 2 बिजली के खंभों को भी तोड़ा
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, अग्निशमन वाहन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। हालांकि, अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। ट्रॉले की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने 2 बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे 1100 केवी के तार गाड़ियों के ऊपर बिखर गए। गनीमत यह रही कि तार टूटते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो गई, जिससे एक बड़ा और गंभीर हादसा टल गया। इस घटना में कार के अलावा कुछ चावल और तिरपाल को भी नुकसान पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *