पीएनबी गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार:सस्पेंडेड बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को मथुरा रेलवे स्टेशन से पकड़ा, 6.50 करोड़ के गोल्ड लोन का किया था घोटाला

पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला नवलगढ़ ब्रांच में 3 फरवरी को सामने आया था। जब गोल्ड सेफ की जिम्मेदारी बैंक में दूसरे कर्मचारी को सौंपने के दौरान हुई जांच में पता चला कि 4.198 किलो सोने की ज्वेलरी गायब हो गई। इसके बाद तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और डिप्टी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।
बैंक मैनेजर को मथुरा से किया गिरफ्तार इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झुंझुनूं पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की थी। पुलिस टीम लगातार कार्रवाई करते हुए मथुरा में दबिश देकर आरोपी अमित जांगिड़ को पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। बीसी संचालक भी गिरफ्तार पुलिस ने बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अमित जांगिड़ और संतोष सैनी की मिलीभगत से ही यह पूरा फ्रॉड अंजाम दिया गया। इसमें गोल्ड लोन और अन्य फर्जी खातों के जरिए करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। पुलिस मथुरा से गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित जांगिड़ को नवलगढ़ ला रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी की पत्नी ने दी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट मामला सामने आमने के बाद आरोपी अमित जांगिड़ फरार हो गया। इस दौरान 5 फरवरी को अमित की पत्नी ने गुढ़ागौड़जी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *