अटल बंद से अनाह गेट तक नगर निगम चला अभियान:चबूतरों को तोड़ा गया, अवैध पोस्टर बैनर हटाए, 25 पॉइंट पर होगी कार्रवाई

सफाई सर्वेक्षण में भरतपुर की रैंकिंग बढ़ाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई करने में लगा हुआ है। अटलबंद चौराहे से अनाह गेट तक आज नगर निगम का अभियान चला। इस दौरान नगर निगम की टीम ने बाजारों में लगे पोस्टर बैनर को हटाया। साथ बाजारों में रखे कचरे को भी साफ़ किया गया। 25 पॉइंट पर नगर निगम करेगी कार्रवाई नगर निगम RO तेजराम मीणा ने बताया कि नगर निगम सफाई सर्वेक्षण की तैयारी कर रहा है। शहर के 25 रूट को चिन्हित किया गया है। आज नगर निगम की टीम ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। आज नगर निगम की टीम अस्थाई चबूतरों को हटाया। साथ ही सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग और बैनरों को हटाया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए हो रही कार्रवाई नगर निगम की टीम 10 मार्च तक 25 पॉइंट पर कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई भरतपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए की जा रही है। कार्रवाई से पहले नगर निगम की टीम बाजारों में मुनादी करवा दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *