फाजिल्का जिले के मीट बाजार में दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया । लोगों का आरोप है कि उक्त युवक प्लानिंग के साथ आए और बाइक को चोरी करने के प्रयास में थे । कि मौके पर पकड़े गए । जिन्हें अब पुलिस के हवाले किया गया है । पकड़े गए आरोपियों में एक युवक की जेब से बाइक की चाबी भी मिली है । फिलहाल पुलिस से मामले की कार्रवाई की मांग की गई है। फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार ने पकड़ा जानकारी देते हुए साजन वाधवा ने बताया कि वह बाजार में फ्रूट की रेहड़ी लगाते हैं । कि उनके पास में एक बाइक खड़ा था । दो युवक आए जिनमें से एक युवक नजदीकी शराब के अहाते में चला गया और जबकि दूसरा युवक उसकी रेहड़ी के पास खड़े बाइक पर बैठ गया । दुकानदार ने दो को पकड़ा इस दौरान काफी समय तक युवक बाइक का हैंडल हिलाता रहा । इससे पहले कि वह चाबी लगा बाइक चोरी कर ले जाता । उन्होंने उनकी प्लानिंग देख ली और दोनों को पकड़ लिया । स्थानीय लोगों ने दोनों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया । आरोपी की जेब से मिली चाबी साजन का कहना है कि युवक की जेब से चाबी भी मिली है । जिससे बाइक स्टार्ट हो रही है । वहीं मौके पर मौजूद बाइक मालिक अश्वनी कुमार का कहना है कि बाइक उनका था। जो चोरी होने से बचा है । फिलहाल उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है । जिससे चोरी की घटनाओं पर नकेल डाली जाए । ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े । फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई है । मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी ।


