भास्कर न्यूज | जालंधर एलपीयू ने नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला खो-खो चैंपियनशिप 2024-2025 की मेजबानी करते हुए जीत हासिल की। इस चैंपियनशिप में उत्तरी भारत से 35 टीमों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीमों ने टॉप फार में जगह बनाने और नेशनल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खो-खो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहला रनर-अप स्थान और दयानानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया। एलपीयू की महिला टीम ने जीत हासिल की। एलपीयू की रमनदीप कौर को बेहतर प्रदर्शन और कौशल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीयू के डायरेक्टर जरनल इंजीनियर एचआर सिंगला ने टीमों को उनके समर्पण और खेल कौशल के लिए बधाई दी। स्पोर्ट्स के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. वीर जी कौल ने एथलीटों को उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।


