पीसीसीएफ ने बलौदाबाजार वनमंडल के वानिकी कार्यों का निरीक्षण किया:कार्य आयोजना आधारित वानिकी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण मूल्यांकन) और रायपुर वृत्त के प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह ने गुरुवार को बलौदाबाजार वनमंडल में चल रहे अलग-अलग वानिकी कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवपुर परिक्षेत्र में एससीआई कूप और बांस कूप के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य आयोजना के अनुरूप क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। कौशलेन्द्र सिंह ने कार्य आयोजना आधारित वानिकी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मैदानी स्तर पर वैज्ञानिक प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यों का भी निरीक्षण कौशलेन्द्र सिंह ने सोनाखान परिक्षेत्र के आरडीएफ में कराए गए कूप मार्किंग कार्य और अन्य विभागीय कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों को कार्य आयोजना के प्रावधानों के अनुसार विभिन्न तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्यों को संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया। कौशलेन्द्र सिंह ने विशेष रूप से बांस वर्किंग कूप में बांस विदोहन से संबंधित तकनीकी बारीकियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने एससीआई और आईडब्ल्यूसी वर्किंग सर्किल के तहत किए जाने वाले कार्यों की उपयोगिता, प्रक्रिया और दीर्घकालिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *