फाजिल्का में लूटपाट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार:बाइक, मोबाइल और धारदार हथियार बरामद, 8 वारदातें कबूली, सीआईए की कार्रवाई

फाजिल्का जिले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है । बता दे कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कर आरोपियों को पकड़ा है । पकड़े गए आरोपियों के पास से दो बाइक, दो मोबाइल और दो धारदार हथियार बरामद हुए हैं । आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फाजिल्का सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया गया और कार्रवाई की जा रही है । सूचना के आधार पर कार्रवाई जानकारी देते हुए फाजिल्का सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुखबर ने सूचना दी कि आरोपी हथियारों से लैस होकर फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर लाधुका के नजदीक सोमनाले के पास झाड़ियो में छिप कर बैठे हैं तीन आरोपी गिरफ्तार सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड कर तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । जिनसे दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और दो धारदार हथियार कापे बरामद किए हैं । पकड़े गए आरोपियों की पहचान बॉबी सिंह जिला फिरोजपुर, जसविंदर सिंह और राजन सिंह थाना सदर जलालाबाद के रूप में हुई है । आरोपियों ने 8 वारदातें कबूली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ दौरान उन्होंने 8 वारदातें कबूली है । जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने कुछ लोगों से मोबाइल और बाइक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है । फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है । और पूछताछ की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *