लुधियाना में 5 सेकेंड में एक्टिवा चोरी CCTV में कैद:चलती एक्टिवा पर बैठे-बैठे तोड़ दिया लॉक,पैदल ही ले गए एक्टिवा

लुधियाना में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस या सीसीटीवी का कोई खौफ नहीं रहा। ताजा मामला हंबड़ा रोड स्थित किचलू नगर का है जहां देर रात चोरों ने महज 5 सेकेंड में एक एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
क्या था मामला पीड़ित चाहत ने बताया कि रोज की तरह एक्टिवा घर के बाहर पार्क की गई थी। रात करीब 2:30 बजे यह चोरी हुई। घटना का पता तब चला जब चाहत के पिता सुबह सैर के लिए साउथ सिटी जाने के लिए बाहर निकले। बाहर एक्टिवा गायब देख उन्होंने घर में पूछताछ की। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो घर वालों के होश उड़ गए। चलती एक्टिवा पर बैठे-बैठे तोड़ दिया लॉक सीसीटीवी फुटेज में चोरी का हैरान करने वाला तरीका सामने आया है सीसीटीवी में क्या नजर आया सफेद एक्टिवा पर आए थे चोर: रात 2:30 बजे दो युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर गली में दाखिल हुए। पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाई और अपनी एक्टिवा से उतरे बिना ही बाहर खड़ी एक्टिवा का लॉक मात्र 5 सेकेंड में तोड़ दिया।चोरों ने एक्टिवा स्टार्ट नहीं की बल्कि उसे पैदल ही घसीटते हुए गली के बाहर ले गए। पुलिस जांच में जुटी इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *