रन्नौद वाहन चेकिंग विवाद में कार्रवाई:दो आरक्षक लाइन अटैच, एसडीओपी करैरा को सौंपी जांच

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरक्षकों को थाने से हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच एसडीओपी करैरा को सौंपी गई है। यह घटना 31 जनवरी 2026 की शाम रन्नौद थाना परिसर के सामने हुई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक ईको कार को रोका था। इसी बात को लेकर कार चालक के परिचित नीलेश जाटव और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगे। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में आरक्षक 966 अवधेश शर्मा और आरक्षक 584 गोरे जादौन का नाम सामने आया। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए, जबकि पुलिसकर्मी ने भी अपने साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। आरक्षक अवधेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था। दोनों आरक्षकों को शिवपुरी लाइट अटैच किया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने निष्पक्ष जांच के लिए दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से रन्नौद थाने से हटाकर शिवपुरी पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। अब एसडीओपी करैरा पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह तय होगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *