उदयपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना:20 तोला सोने की ज्वेलरी समेत नकदी ले गए, शादी में भीलवाड़ा गया था परिवार

उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सरदारपुरा इलाके में गुरुवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोना, चांदी के जेवर और नकदी समेट ले गए। वारदात के समय मकान मालिक चतर लाल सोमानी अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान मकान का फायदा उठाया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की। मकान मालिक चतर लाल सोमानी गुरुवार को सपरिवार भीलवाड़ा गए
थे। जब वे परिवार समेत शुक्रवार सुबह वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जेवर और नकदी गायब देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आयड़ नदी की तरफ से आए चोर
सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरों ने घर में प्रवेश करने के लिए आयड़ नदी की तरफ वाले रास्ते का इस्तेमाल किया। पुलिस को अंदेशा है कि चोरों ने पहले रेकी की थी और उन्हें परिवार के बाहर होने की पूरी जानकारी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके। इधर, सरदारपुरा जैसे रिहायशी इलाके में हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *