हनुमानगढ़ में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में भटनेर किंग्स क्लब ने सहयोग किया। क्लब ने परिवार को 1 लाख रुपए नकद और लगभग 1.5 लाख रुपए मूल्य की घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की। इस पहल के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने भटनेर किंग्स क्लब जैसे संगठनों की सराहना की। भटनेर किंग्स क्लब के संस्थापक आशीष विजय ने बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने कहा कि किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना ही क्लब की सबसे बड़ी सफलता है। सचिव सतविंदर सिंह सत्ती ने जानकारी दी कि भविष्य में भी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय रहेगा। इस सेवा कार्य के दौरान क्लब के कई सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें सतनाम सिंह, रवि दाधीच, कपिल गोयल, लकी सिंधी, गजेंद्र दाधीच, इंद्र सिंधी, प्रगट सिंह, खुशनीत सिंह, गुरमंगत सिंह, आशीष बंसल, जसविंदर सिंह, मोहित बंसल, विनोद चोटिया, लेखराज गिरधर, राकेश मल्होत्रा, विशाल मुदगिल, गणेश गिल्होत्रा, महक गर्ग, राज नंदा, गौरव बेनीवाल, मनप्रीत सिंह, सुनील नंदा, अमनदीप सिंह, करण गर्ग, गोपाल राम, ऋषभ शर्मा, सोनू गजरा, महेंद्र थोरी, कपिल सहारण और बलजिंदर सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।


