फाजिल्का में बंद मकान से गहने और नकदी चोरी:शादी समारोह में गया था परिवार, सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश जारी

फाजिल्का जिले में अबोहर के ईदगाह बस्ती में बीती रात एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बता दे कि यह घटना तब हुई जब मकान मालिक परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जानकारी के अनुसार, ईदगाह बस्ती निवासी दंपती एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सूरतगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके खाली मकान को निशाना बनाया। सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो उन्होंने तुरंत गृहस्वामी के बेटे रिंकू को फोन पर सूचना दी। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब रिंकू ने बताया कि वह किल्लियांवाली रोड पर रहता है, जबकि उसके माता-पिता ईदगाह बस्ती के मकान में रहते हैं। सूचना मिलने पर रिंकू मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी से नकदी व जेवरात गायब थे। इसके बाद उसने तत्काल सिटी वन पुलिस को मामले की जानकारी दी।
जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सिटी वन पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने गृहस्वामी के बेटे रिंकू के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। चोरों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह चोरी रात के समय होने की आशंका है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस वारदात के बाद ईदगाह बस्ती और आसपास के इलाकों के निवासियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *