फायरिंग का डेमो दिखाकर पिस्टल की डील VIDEO:MP से छत्तीसगढ़ पहुंच रहे थे अवैध हथियार, बड़वानी में फैक्ट्री, भोपाल का सप्लायर, खरीदार पकड़ाया

मध्यप्रदेश के बड़वानी से अवैध हथियार छत्तीसगढ़ तक सप्लाई किए जा रहे थे। इसका खुलासा बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। पुलिस ने 3 फरवरी को शहर के मिनी बस्ती निवासी आदतन बदमाश स्वराज कुर्रे (20) के घर रेड मारी थी। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल से पिस्टल से फायरिंग का वीडियो बरामद हुआ, जिसे हथियार बेचने के लिए डेमो के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। रेड के दौरान पुलिस ने स्वराज के घर से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस और 1100 प्रतिबंधित नशीले टेबलेट जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने भोपाल के सप्लायर धीरेंद्र सिंह तोमर (37) और बड़वानी में अवैध हथियार निर्माण से जुड़े कारखाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सप्लायर और बिलासपुर के खरीददार को गिरफ्तार किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा घटनाक्रम पुलिस के मुताबिक, स्वराज कुर्रे (20) हिस्ट्रीशीटर है, वह पहले भी नशे और अवैध हथियार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान जरहाभाठा मिनी बस्ती में उसके घर अचानक दबिश दी थी जहां से हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में भोपाल के सप्लायर धीरेंद्र सिंह तोमर (37) का नाम बताया था, जिसने उसे 4 पिस्टल दिया था। जांच में सामने आया है कि बड़वानी से छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों तक हथियारों के सप्लाई होते हैं। इस पूरे कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। जिसके बाद बिलासपुर पुलिस की टीम बड़वानी पहुंची। जंगल के अंदर करीब 20 किलोमीटर अंदर अवैध हथियार निर्माण का कारखाना मिला, जहां छोटे-छोटे पिस्टल बनाए जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सरगना फरार हो गया था। हालांकि भोपाल के अवैधपुरी स्थित आईडियल सिटी से सप्लायर तोमर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से चार पिस्टल बरामद पुलिस के मुताबिक, 2 साल पहले डकैती के मामले में स्वराज और उसके साथियों से 3 पिस्टल जब्त की गई थीं। वहीं चौथी पिस्टल 30 जनवरी को स्वराज की स्कूटी से बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने स्वराज से सप्लाई की गई चारों पिस्टल बरामद कर ली है। साथ ही प्रतिबंधित नशीली टेबलेट भी जब्त की गई है। लोग बोले- सेंटिग के कारण बच निकलते है आरोपी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में कई लोग इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस से कथित सेटिंग के कारण कई बार आरोपी बच निकलते हैं और दबिश के दौरान डमी हथियार दिखाकर बच जाते हैं। कई राज्यों की पुलिस भी कर चुकी है रेड स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़वानी के जंगलों में बनने वाले पिस्टल छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में सप्लाई होते हैं। महाराष्ट्र बॉर्डर के पास इसकी सबसे अधिक सप्लाई होती है। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश की पुलिस भी पहले कई बार रेड कर चुकी है, लेकिन बड़े नेटवर्क तक नहीं पहुंच पाई। MP पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को पकड़ा जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़वानी के जंगलों से हथियार निर्माण और सप्लाई में शामिल 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में हैं। इसके बाद कई अवैध कारखाने बंद हो गए हैं, लेकिन कई चालू भी है।
……………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’…गाने पर हथियार लहराते बनाया VIDEO:बिलासपुर में घर घुसकर युवक पर हमला, दहशत फैलाने रील्स वायरल की,पुलिस ने निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। उसके बाद हथियार लहराते हुए ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर बीच सड़क पर वीडियो बनाया। फिर रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब पुलिस ने नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *