बिना गारंटी के मिलेगा 90 हजार तक का लोन:स्ट्रीट वेंडर्स, श्रमिकों को होगा फायदा, 7 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी भी

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0’ शुरू की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स, ठेला चालकों, भवन निर्माण श्रमिकों और गिग वर्कर्स को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना जरूरतमंदों को सस्ती ब्याज दरों पर बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराएगी। नगर परिषद की जिला परियोजना अधिकारी शालिनी जैन ने बताया कि लाभार्थी कुल 90,000 रुपए तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह ऋण 3 चरणों में दिया जाएगा। पहले चरण में 15,000 रुपए, दूसरे चरण में 25,000 रुपए और तीसरे चरण में 50,000 रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वेंडर्स को जारी किए जाएंगे क्रेडिट कार्ड
समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से 7 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे और डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक का लाभ भी दिया जाएगा। जिला परियोजना अधिकारी ने यह भी बताया कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की नौ अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना प्रमुख हैं।
इच्छुक और पात्र वेंडर्स आवेदन के लिए नगर परिषद बूंदी के कुम्भा स्टेडियम स्थित कार्यालय या किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *