हरियाणा के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से दिल्ली स्थित आवास पर वार्षिक लंच का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पहुंचे। लंच के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनकी हरियाणा की राजनीति को लेकर चर्चा भी हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रिंयका गांधी दिल्ली के तालकटोरा रोड स्थित आवास पर लंच के लिए गए थे, जिनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से हर वर्ष लंच दिया जाता है, जिसमें कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ अन्य नेताओं को भी बुलाया जाता है।


