जयपुर में 100 कैंसर विजेताओं को किया सम्मानित:डॉक्टरों ने दी जागरूकता की जानकारी

जयपुर के एपेक्स हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक कैंसर विजेताओं को सम्मानित किया गया। ये सभी वीर योद्धा विभिन्न चरणों के कैंसर से लड़कर विजयी हुए हैं। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. एसबी झवर ने मुख्य अतिथि के रूप में इन विजेताओं का सम्मान किया। सभी कैंसर विजेताओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैंसर से जीत हासिल करने वाले लोगों ने अपने संघर्ष की कहानियां साझा कीं और अपने डॉक्टरों व परिवार का आभार व्यक्त किया। जयपुर कैंसर रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष अनुज माथुर ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कैंसर के क्षेत्र में सरकार और सोसाइटी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पुलकित नाग, डॉ. अदिति मित्तल, डॉ. राहुल यादव, डॉ. सोनू गोयल और डॉ. आशीष वर्मा ने कैंसर के कारण, बचाव और इलाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का सफल संयोजन एपेक्स हॉस्पिटल के ग्रुप सेल्स हेड ऋतुराज सिंह ने किया, जबकि संचालन दीपक शर्मा और फैज खान ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *