JEE Mains सेशन-1 रिजल्ट में जोधपुर:डोसी 99.92% व सिद्धांत 99.90% के साथ क्रमश: सिटी टॉपर

– जोधपुर के तकरीबन 40 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हासिल किए 99 प्रतिशत से अधिक अंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को जेईई (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें जोधपुर में नय डोसी ने सर्वाधिक 99.92% और सिद्धांत चौधरी ने 99.90 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: सिटी टॉपर रहे। डोसी और चौधरी के अलावा भी जोधपुर के तकरीबन 40 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद पाठशाला के जोधपुर निदेशक लेविन देथा ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पाठशाला के नय डोसी 99.92% अंकों के साथ सिटी टॉपर रहे हैं। वहीं, एलन जोधपुर सेंटर हैड कपिल व्यास ने बताया कि उनके स्टूडेंट सिद्धांत चौधरी 99.90 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे सिटी टॉपर रहे हैं। इसी तरह, जोधपुर के ही स्टूडेंट्स मंथन गौड़ ने 99.83%, वारिश पंवार ने 99.62%, आदित्य बिश्नोई ने 99.59%, धीरज कुमार ने 99.58%, भरत चौधरी 99.53%, देवव्रतसिंह 99.50 और दिनेश चौधरी ने 99.49% अंक हासिल किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *