मेघवाल समाज के लोग पहुंचे पाली कलेक्ट्रेट:एक ट्रस्ट एक मेला को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की

श्री रघुनाथ पीर धुणी ढोलाप एवं मेघवाल समाज महासभा विकास न्यास ढोलाप के तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोग मंगलवार को पाली कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को एक ट्रस्ट एक मेले को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ट्रस्ट के समानान्तर दूसरा ट्रस्ट संचालित कर रहे है और अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्ति कर चंदा वसूली भी कर रहे है, जो गलत है। जबकि सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर ने 22 जुलाई 1991 को आदेश जारी कर रखा है। लेकिन इसकी अवहेलना की जा रही है। 16-17 फरवरी 2025 जबरन मेला आयोजित करने में जुटे है। समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंप कर दूसरा मेला आयोजित करने में जुटे लोगों को पाबंद करने की मांग की। इस दौरान मेघवाल समाज के लोगों की मौजूदगी रही। हालांकि ज्ञापन देने से पूर्व जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना भी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *