जैसलमेर के धोरों में चार दिनों तक सुपर कारों का इवेंट होने जा रहा है। शुक्रवार को यहां देश की सबसे महंगी लेम्बोर्गिनी कार पहुंची। इसकी कीमत करीब 13 करोड़ है। ये कार महज ढाई सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इस इवेंट में 14 सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं, जिनकी प्राइस ढाई करोड़ से शुरू हो रही है। खास बात ये भी है कि इसमें माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने से खरीदी पोर्शे कार भी शामिल है। फोटो में देखिए लग्जरी कारें…
इवेंट कंपनी के मालिक ने की थी इसकी शुरुआत, पहाड़ों में भी घुमा चुके इस इवेंट को मुंबई के 43 साल के इवेंट कंपनी मालिक जैन रईस करवा रहे है। इसका नाम-द डेजर्ट स्ट्रॉम है। वे फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए है। इसकी शुरुआत साल 2019 में हुई थी। जैन रईस ने 2019 में अपनी पहली लग्जरी का पोर्शे खरीदी थी। इस कार की स्पीड से उन्हें आइडिया आया क्यों ने इसे केवल ड्राइविंग तक सीमित न रख भारत के टूरिस्ट प्लेस को प्रमोट किया जाए। साल 2025 में उन्होंने ‘द सुपर कार रूट’ की शुरुआत की। आज इनके ग्रुप में 150 से लोग शामिल है। जैन रईस का मानना है कि इन सुपर कार को देश के ऐसी जगहों पर ले जाना है, जहां का एनवॉयरमेंट और वहां की परस्थितियां इन कारों के लिए चुनौती हो। यही कारण रहा कि वे हिमाचल, सतारा के कास पठार और सिक्किम के गंगटोक जैसी दुर्गम जगहों पर इन कारों को ले जा चुके है। ये ही कारण है कि इस बार इन्होंने इन सुपर कारों के लिए जैसलमेर को चुना।
काफिले में शामिल सबसे महंगी लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो, ओमान के एनआरआई करेंगे ड्राइव इस काफिले का सबसे बड़ा आकर्षण लैंबोर्गिनी रेवुएल्टो (Lamborghini Revuelto) है। ये भारत में लेम्बोर्गिनी की सबसे महंगी कार में शामिल है। दावा है कि पूरे देश में इस मॉडल की दो ही कार है। जैसलमेर में इसे ओमान के एनआरआई फाहिम शेख औा सानिया शेख ड्राइवर करेंगे। इसके अलावा, इस काफिले में पोर्शे, जगुआर और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल है। इस काफिले में वह कार भी शामिल है जो कभी बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने की शान हुआ करती थी, जिसे अब एक नए मालिक द्वारा इस इवेंट में लाया गया है। मिशन जैसलमेर: 4 दिन, 33 सदस्य और असीमित रोमांच जैसलमेर का यह टूर 4 दिनों का है, जिसमें कुल 33 सदस्य (28 प्रतिभागी और 5 क्रू मेंबर) शामिल हैं। ग्रुप की लिस्ट के अनुसार, मुंबई, पुणे और गुजरात के बड़े उद्यमी इस रईसी सफर का हिस्सा हैं। जैन रईस के अनुसार, “हम केवल कारें नहीं चलाते, हम भारत की खूबसूरती को दुनिया को दिखाते हैं। जैसलमेर की विरासत और यहाँ के धोरों का अनुभव अद्भुत है। जब ये कारें यहां के पर्यटन स्थलों पर जाती हैं, तो सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया की नजरें इन जगहों पर टिक जाती हैं।” अगले चार दिनों तक यह सुपरकार रूट जैसलमेर के विभिन्न किलों, हवेलियों और रेगिस्तानी कैंपों में जाएंगे। जैसलमेर में इस आयोजन को करवाने वाले खुहड़ी डेजर्ट ट्रेल्स के सवाई सिंह सत्तो ने बताया – हमारा हमेशा उद्देश्य यही रहता है कि जैसलमेर के पर्यटन को किस तरह से बढाया जाए। इस तरह की महंगी लग्जरी कारें जब जैसलमेर में आएंगी और उसको चलाने वाले उसे लेकर चार दिन तक टूरिस्ट प्लेस घूमेंगे और वीडियो आदि बनांगे। इनके इवेंट से जैलसमेर केअलग-अलग टूरिस्ट प्लेस प्रमोट होंगे।


