केरल के तिरुवल्ला में महिला से गैंगरेप की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक 6 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना 1 फरवरी की है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी सुबिन 1 फरवरी को अपने साथियों के साथ इलाके के एक वेलनेस स्पा सेंटर पहुंचा था। चाकू दिखाकर धमकाते हुए ₹50 हजार रुपए की मांग की। महिला ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुबिन और उसके साथी महिला को घसीटकर दूसरे कमरे में ले गए और गैंगरेप किया। वीडियो भी रिकॉर्ड किया। आरोपियों ने वहां मौजूद एक कस्टमर से भी बदसलूकी की। इसके अलावा एक अन्य स्पा कर्मचारी से ₹2500 छीने। सुबिन आदतन अपराधी
घटना पर पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी सुबिन आदतन अपराधी है। उस पर पहले से कई केस दर्ज हैं। गैंगरेप मामले में हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुबिन भी अरेस्ट किया गया है। अन्य तीन आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें… नाबालिग से गवर्नमेंट रेस्ट-हाउस, दफ्तर-होटल में गैंगरेप: सांसद का PA, कारोबारी और सरकारी कर्मचारी आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से 7 सालों तक गैंगरेप हुआ है। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपियों में PWD विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी, कारोबारी, BJP सांसद का पूर्व पीए शामिल है। मामला महिला थाने में दर्ज हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…


