पटियाला जिले में शंभू पुलिस ने ड्रग्स विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसआई स्वर्ण सिंह, चीफ ऑफिसर, पुलिस स्टेशन शंभू, अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को देखा जिसने पुलिस की आवाज़ सुनते ही अपने हाथ में लिया एक मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया और मुड़ने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत उसे रोककर गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, निवासी हाउस नंबर 1060, गली नंबर 6, कृष्णा कॉलोनी, राहे रोड, लुधियाना बताया। फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से एक किलोग्राम व्यावसायिक ग्रेड की हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/61/85 के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा बता दे कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे हेरोइन के स्रोत, गंतव्य और इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।


