इंदौर में खुली अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई बैडमिंटन अकादमी:लारेल्स स्कूल में बना तीन कोर्ट वाला हॉल, 13 फरवरी तक चार आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं

इंदौर के लारेल्स स्कूल इंटरनेशनल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नई बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय विजेता सौरभ वर्मा तथा धार के बैडमिंटन प्रशिक्षक सुधीर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नई अकादमी में ब्राजील वूडन के तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट बनाए गए हैं। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी और सरताज अकादमी के प्रबंध निदेशक धर्मेश यशलहा, विजय सोहनी और थाना प्रभारी संजु कामले विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल की निदेशक जया चाको और जेनिफर चाको, प्रशासक और खेल प्रमुख अखिल एस नायर एवं प्राचार्य तारा नायर ने अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभी अतिथियों ने बैडमिंटन खेलकर नए हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लारेल्स खेल अकादमी द्वारा लारेल्स ट्रॉफी विद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो 11 से 13 फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 9, 11, 13 और 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले रहे हैं। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के सह सचिव धर्मेश यशलहा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *