नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या से जुड़ी रही। जालंधर में स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। इसकी वीडियो भी सामने आई है। चंडीगढ़ की बड़ी खबर 9वीं की छात्रा अनन्या शर्मा से जुड़ी रही, जो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP नेता की गोली मारकर हत्या, सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर स्कूटी पर आए थे। घटना के वक्त लक्की गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसका CCTV फुटेज भी समाने आया है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है। गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर 2025 को उन्हें धमकी दी थी। लक्की ओबेरॉय के साथ खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा चल रहा था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू की पत्नी को पार्टी से निकाला पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अमृतसर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी। हालांकि नवजोत कौर ने 31 जनवरी को ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। करीब 2 महीने पहले कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था। (पढ़ें पूरी खबर) 3. PM मोदी की ‘परीक्षा-पे चर्चा’ में पहुंची चंडीगढ़ की अनन्या चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल की 9वीं की छात्रा अनन्या शर्मा PM नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान अनन्या ने PM को अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके भी भेंट किया। इस दौरान अनन्या ने कहा कि मेरा फेवरेट पार्ट AI रहा था। इस पर पीएम ने कहा कि AI का यूज करो। एआई एक हेल्प है, पर वह हमें हमारे जो गोल हैं, वहां तक नहीं पहुंचा सकता। (पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना में धार्मिक आयोजन में अश्लीलता का तड़का लुधियाना में सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गाने बजाए गए। फिर माता की मूर्ति के सामने आपत्तिजनक डांस भी किया गया। इसका वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठन भड़क गए। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने डीजे पर ‘लोडियां लंडन से लाएंगे’ जैसे फूहड़ और अश्लील गाने चलवाए और उन पर भद्दा डांस किया (पढ़ें पूरी खबर) 5. CM बोले- गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर पूरे साल समागम होंगे श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरुद्वारा खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम हुआ। इस कार्यक्रम में CM भगवंत मान समेत पूरी कैबिनेट मौजूद रही। इस मौके पर CM ने कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे साल समागम आयोजित किए जाएंगे। हम प्रबंधकों की भूमिका में रहेंगे, जबकि समागम कहां करवाने हैं और अन्य सभी व्यवस्थाएं संत समाज तय करेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 6. लुधियाना में कार में युवती से रेप का प्रयास, विरोध करने पर थप्पड़ मारे लुधियाना में युवक ने युवती को उसकी ही कार में करीब 7 घंटे तक बंधक बनाए रखा। चलती कार में उसने युवक के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी नाक पर लोहे के कड़े से वार कर दिया। इसके साथ उसे थप्पड़ भी मारे। उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। युवती ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान युवक से दोस्ती हुई थी। वह शादीशुदा था। पुलिस ने युवक पर FIR दर्ज कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. जालंधर में लेडी ज्वेलर से 19 लाख रुपए से भरा बैग छीना जालंधर में लेडी ज्वेलर से 2 बदमाश कैश से भरा बैग छीन ले गए। बैग में करीब 19 लाख रुपए कैश था। महिला के मुताबिक HDFC बैंक के बाहर किसी को पेमेंट करने लिए खड़े थे। जबकि उसके पति कार पार्क कर रहे थे। इस दौरान 2 बदमाश उसके हाथों से बैग छीन ले गए। बदमाशों के हाथों में तलवार जैसी चीज थी। महिला ने बताया कि बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपए कैश लेकर आए थे। वहीं 2 लाख घर से लेकर रखे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 8. लुधियाना में महिला इन्फ्लुएंसर को पीटने पर सरपंच के खिलाफ FIR लुधियाना में महिला इन्फ्लुएंसर की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच समेत 20-25 लोगों पर FIR दर्ज की है। इन्फ्लुएंसर ने बताया कि सरपंच के खिलाफ इलाके की समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे गली में घेर लिया और उसे आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद सरपंच ने घर में घुसकर उसे थप्पड़ मारे। वहीं सरपंच का कहना है कि महिला उसकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाबी सिंगर ने मेकअप आर्टिस्ट को कहा- चिज्जी फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मक्खन ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान संधू को चिज्जी कह दिया। इससे पहले भी वह संधू को कुंवारों की खुराक बता चुके हैं। यह कार्यक्रम कपूरथला में हुआ था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं संधू ने कहा कि मुझे नहीं पता कि सिंगर ने ऐसा क्यों कहा है। आने वाले दिनों में दोनों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी और बढ़ सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 10. बठिंडा में AAP की पूर्व जिलाध्यक्ष पर करप्शन की FIR बठिंडा में AAP की महिला विंग की पूर्व जिला अध्यक्ष और मौजूदा सरपंच सतवीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन पर नौकरी दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो ने सतवीर कौर को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। व्यक्ति का आरोप है कि सतवीर ने उसे आउटसोर्सिंग पर ड्राइवर की नौकरी लगवाई थी, इसके लिए हर महीने पैसे लेती थीं। पैसा न देने पर नौकरी से निकलवा दिया। (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब-चंडीगढ़ की दिनभर की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)


