भीलवाड़ा से चोरी डम्पर कोटा ग्रामीण में जप्त:31 जनवरी को चोरी हुआ था , चालक गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस ने चोरी के 12 चक्का डम्पर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना कनवास द्वारा की गई। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान एक टाटा कंपनी का 12 चक्का डम्पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त किया गया। डम्पर के चालक की पहचान मोहम्मद एजाज पुत्र युनुस सलीम, निवासी सादीपुर थाना नगीना जिला नूंह मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि डम्पर 31 जनवरी 2026 को बरूखेड़ा पेट्रोल पंप, जहाजपुर रोड थाना बिगोद जिला भीलवाड़ा से चोरी किया गया था, जिस संबंध में थाना बिगोद पर शिकायत दर्ज है। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी रामकल्याण मीना के निर्देशन एवं डीएसपी सागोद नरेंद्र जैन आरपीएस के थाना कनवास प्रभारी अनुप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने डम्पर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जप्त डम्पर पर संदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी उदयपुर राजस्थान अंकित है तथा वाहन पर विशिष्ट रेडियम और पेंट चिन्ह मौजूद हैं, जिससे पहचान सुनिश्चित हुई। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही, जिसमें सूचना अधिकारी कांस्टेबल बीरबल सिंह की अहम भूमिका रही। कनवास थाना पुलिस आगे की जांच में जुटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *