निवाड़ी में 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं:सामग्री बांटी, 9 हजार 361 स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम; 11 सेंटरों पर CCTV लगे

निवाड़ी जिले में 10 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए सरकारी उत्कृष्ट स्कूल में परीक्षा का सामान का बंटवारा किया गया। डिप्टी कलेक्टर स्वाति सिंह की मौजूदगी में सभी सेंटर इंचार्जों (केंद्राध्यक्षों) को जरूरी सामग्री सौंपी गई और उन्हें निगरानी के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी डी.डी. दुबे ने बताया कि इस बार जिले में कुल 20 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 13 सरकारी और 7 प्राइवेट स्कूल हैं। इन केंद्रों पर कुल 9,361 छात्र अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें हाई स्कूल के 5,382 और हायर सेकेंडरी के 3,979 छात्र शामिल हैं। चकरपुर और बालक टेहरका केंद्रों पर सिर्फ हाई स्कूल के पेपर होंगे, जबकि बाकी 18 सेंटरों पर दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं चलेंगी। सुरक्षा और सीसीटीवी की नजर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने जिले के 11 सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से 2 सेंटरों को अति संवेदनशील और 4 को संवेदनशील माना गया है। इनमें वे सेंटर भी शामिल हैं जहां से थाना दूर पड़ता है। अफसरों ने कहा कि परीक्षाओं को बिना किसी शोर-शराबे और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *