प्रिंसिपल पर छात्रा से ‘बैड टच’ का आरोप:बलरामपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला, FIR दर्ज; फरार आरोपी की तलाश जारी

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक क्षेत्र स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में बैड टच का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्राचार्य पर एक नाबालिग छात्रा के साथ ‘बैड टच’ करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 12वीं क्लास में पढ़ाई के दौरान प्रिंसिपल युवधन जायसवाल ने छात्रा को बुलाकर प्राइवेट पार्ट टच किए। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है, जिसे पुलिस ढूंढ रही है। मामला वाड्रफनगर चौकी का है। आरोपी को ढूंढ रही पुलिस पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्ती से कार्रवाई कर रही है। आरोपी प्राचार्य की पहचान युवधन जायसवाल के रूप में हुई है। मामला दर्ज होते ही वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस यह पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के बरती हायर सेकेंडरी स्कूल का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव ने फोन पर बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *