लुधियाना में सिविल अस्पताल से भागा कैदी:बवासीर की दवा लेने आया हुआ फरार पुलिस जाँच में जुटी

लुधियाना के सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय जेल से इलाज के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल है। दवाई दिलाते ही दे गया चकमा जानकारी के मुताबिक फरार कैदी की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना की केंद्रीय जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि सतपाल सिंह ने बवासीर (Piles) की तकलीफ होने की शिकायत की थी जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल चेकअप और दवाई दिलाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल अस्पताल भेजा था।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उस पर चोरी के मामले दर्ज हैं डॉक्टरों से इलाज लेने और दवाई लेने की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कैदी ने मौका पाकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए रफूचक्कर हो गया। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कैदी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। लगातार सिविल अस्पताल में ऐसी घटनाएँ सामन अराही है आखिर अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की गिरफ्त से कैदी कैसे निकल गया क्या यह सुरक्षा में बड़ी चूक है या लापरवाही

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *