रायपुर में आपसी रंजिश में चाकू से हमले का VIDEO:वारदात के बाद आरोपी फरार, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर के बैरन बाजार इलाके में शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की वारदात हुई। आदिल रज़ा उर्फ हरा सोनू ने आपसी रंजिश में बैरन बाजार निवासी इनायत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे इनायत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल इनायत को तुरंत मेकाहारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आदिल पहले इनायत को उसके घर से बाहर बुलाता है और फिर उस पर हमला कर देता है। रायपुर मध्य जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की संभावित लोकेशन पर दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *