श्री पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति शिवपुरा की ओर से कोटा में इस साल भी भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 8 से 15 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम इस दौरान आयोजित होंगे। इनमें निशुल्क कन्या विवाह और रुद्र महायज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। इस दौरान कालसर्प दोष, पितृ दोष शांति के लिए भी यज्ञ करवाया जाएगा। समिति अध्यक्ष पार्षद जितेंद्र सिंह ने बताया- महाशिवरात्रि के अवसर पर 31 कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। 8 फरवरी को धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। 15 फरवरी तक आयोजन चलेंगे, 15 फरवरी को में 31 जोड़ो का निशुल्क विवाह का आयोजन होगा। 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे दुल्हनों को बग्गी पर बैठाया जाएगा। शिवपुरा इलाके में बिंदोरी निकाली जाएगी, दूल्हे घोड़ी पर सवार होंगे। पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया जाएगा। समिति की ओर से जोड़ो को घरेलू सामान उपहार मे दिए जाएंगे। उन्होंने अपील भी की कि इस धार्मिक आयोजन में जो भी शहरवाासी अपना सहयोग देना चाहते हैं वह समिति से संपर्क कर सकते है। साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन में इन बेटियों के विवाह में कुछ योगदान देना चाहते हैं तो 15 फरवरी को शाम को भीतरिया कुंड में उपस्थित होकर अपने हाथों से कन्याओं को उपहार या अपनी तरफ से जो योगदान देना चाहे आकर दे सकते हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वर वधु को आशीर्वाद देंगे।


